*\"शेर ए पंजाब\" की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन* « 28/Jan/2026
*"शेर ए पंजाब" की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन*
*"स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाजपत राय जी की जयंती"* पर आज भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,चंडीगढ़ रोड, लुधियाना में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में उनके *व्यक्तित्व और कृतित्व* की चर्चा करते हुए विद्यालय की कक्षा पहली एवं दूसरी की *शिक्षिकाओं* ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम में लाला लाजपत राय जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए सदैव उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने "अंग्रेज़ों के ताबूत की कील" का नारा देने वाले लाला लाजपत राय जी को पोस्टर निर्माण, भाषण, रोल प्ले , जीवन चरित्र लेखन व नारा लेखन द्वारा भी स्मरण किया। *प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल* ने लाला लाजपत राय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम सब को उनकी विचारधारा को आगे ले जाने की आवश्यकता है ताकि उनके आदर्शों और विचारों को अपनाते हुए प्रत्येक जन बड़ी से बड़ी कठिनाई को पार करने में सक्षम बन सके।